लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़, 18 जनवरी — कोतरारोड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 01 दिसंबर 2025 को बालिका की मां ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 19-20 नवंबर 2025 को दीदी के घर से नाबालिग बेटी बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 478/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना आरंभ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से सकुशल बरामद किया। आरोपी और बालिका को थाना लाकर पूछताछ की गई।
अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था और आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर 20.11.2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं भी विस्तारित की गई।
पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नरेश तिग्गा पिता — उम्र 26 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक करुणेश राय, चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक श्यामा सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।
कोतरारोड़ पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी और समाज में नाबालिग सुरक्षा के प्रति पुलिस की जवाबदेही उजागर हुई।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






