नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत, शहर को सुरक्षित और मानवीय बनाने की पहल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत, शहर को सुरक्षित और मानवीय बनाने की पहल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहामपुर | ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


रिपोर्ट – अनिल कुमार चौधुरी

मेयर संघमित्रा दलाई व कमिश्नर प्रतमेश राजेशिरके ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बरहामपुर मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उससे जुड़ी सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के समाधान के लिए एक मानवीय और वैज्ञानिक पहल के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत की गई। शनिवार को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर संघमित्रा दलाई एवं नगर आयुक्त, आईएएस अधिकारी प्रतमेश अरविंद राजेशिरके द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर आशीर्वाद परिडा, डिप्टी मेयर ई. विवेक रेड्डी, मुख्य वित्त अधिकारी देव कुमार साहू, जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अंजन दास, सह जिला पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद बेहरा, सिटी एनिमल हसबैंड्री ऑफिसर डॉ. सत्यनारायण कर, जिला एसपीसीए सदस्य ललातेंदु चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता आर. मुरली मोहन सहित नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि, संगठन प्रतिनिधि और पशु प्रेमी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर बताया गया कि नसबंदी अभियान के माध्यम से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज जैसी घातक बीमारियों के प्रसार पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार बरहामपुर शहर में वर्तमान में लगभग 11 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं, जिनकी संख्या को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से हर माह लगभग 500 से 600 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य तय किया गया है।
नगर निगम द्वारा इस कार्य की जिम्मेदारी बेंगलुरु स्थित एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ‘आसरा’ (ASRA) को सौंपी गई है। यह अभियान आगामी दो वर्षों तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। नसबंदी प्रक्रिया के लिए अनुभवी पशु चिकित्सक, अटेंडेंट एवं लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर की टीम नियुक्त की गई है, जो सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन कर कुत्तों को स्वस्थ होने के बाद उनके क्षेत्र में वापस छोड़ेगी। इसके लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आवश्यक दवाइयों एवं ऑपरेशन पश्चात देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है।
अभियान के पहले चरण की शुरुआत जिला पशु चिकित्सालय के समीप मिलिट्री लाइन क्षेत्र से की गई, जहां पहले ही दिन 7 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान तय कार्यक्रम के अनुसार धीरे-धीरे पूरे शहर में विस्तारित किया जाएगा।
मेयर और नगर निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग करने और आवारा कुत्तों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस पहल से शहर अधिक सुरक्षित बनेगा, आवारा कुत्तों के हमलों और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा पशु कल्याण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस जनहितकारी कदम की शहरवासियों ने खुले दिल से सराहना की है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now