नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नागिनझोरखी हत्याकांड का खुलासा, दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नागिनझोरखी हत्याकांड का खुलासा, दीपका पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

घर में अकेली युवती पर धारदार हथियार से हमला कर की गई थी निर्मम हत्या


थाना दीपका क्षेत्र के नागिनझोरखी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को दीपका पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने हत्या कारित करने वाले आरोपी राहुल जोगी को धर दबोच कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना दीपका में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 103(1), 331(4), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी रामकुमार साहू पिता रामविलास साहू उम्र 60 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 नागिनझोरखी, थाना दीपका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच उनकी 23 वर्षीय पुत्री नम्रता साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में अकेला पाकर अंदर घुसकर धारदार हथियार से चेहरे, गला और गर्दन पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राहुल जोगी पिता परसन जोगी उम्र 25 वर्ष, निवासी बांधाखार थाना पाली, हाल मुकाम सिरकी खुर्द थाना दीपका को हरदीबाज़ार रोड, दीपका के पास बाघा बॉर्डर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने दिनांक 16 जनवरी 2026 की शाम मृतिका नम्रता साहू को घर में अकेला पाकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर घटना में प्रयुक्त लोहे का कता (धारदार हथियार) एवं घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। दीपका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now