एसईसीएल खदान विस्तार से प्रभावित भिलाई खुर्द–01 के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से साझा की अपनी पीड़ा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आज कोरबा स्थित पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के निवास कार्यालय में भिलाई खुर्द–01 के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने एसईसीएल की खदान विस्तार परियोजना से उत्पन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा और मुआवजा, पुनर्वास और विस्थापन में अनियमितताओं को लेकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से उनकी जमीन, मकान और आजीविका संकट में है, लेकिन मुआवजा और वैकल्पिक बसाहट की प्रक्रिया न तो स्पष्ट है और न ही न्यायसंगत रूप से लागू की जा रही है। कई परिवारों को मकान का उचित मुआवजा नहीं मिला और बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों की सुरक्षा और रोज़गार प्रभावित हो रहा है।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और कहा कि यह केवल जमीन का मामला नहीं बल्कि लोगों के सम्मान, अस्तित्व और भविष्य का सवाल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की मांगों को प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनके अधिकारों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

जय सिंह अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों के न्यायोचित हक के लिए आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि खदान विस्तार विकास का माध्यम बने, न कि आम जनता के शोषण का कारण।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






