नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

कर्मा महोत्सव में लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां, भटगांव नगर पंचायत को एक करोड़ और जिले को 172.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक कर्मा पर्व को प्रकृति से जुड़ाव, आपसी भाईचारे और सामूहिक आनंद का उत्सव बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ऐसे लोकपर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री आज सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में आयोजित कर्मा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूरजपुर जिले को 172.51 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने चुनगुड़ी के स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा भी की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं सांसद चिंतामणि महाराज ने भी संबोधन दिया।
परंपरा, संस्कृति और उल्लास से परिपूर्ण कर्मा महोत्सव में मांदर की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच पूरा क्षेत्र कर्मा नृत्य की लय में थिरकता नजर आया। सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ जिलों से आए 33 कर्मा दलों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक पेश की।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव जाल एवं आइस बॉक्स, आयुष्मान कार्ड, छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण वितरण, महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित छह रेडी-टू-ईट इकाइयों का शुभारंभ किया। साथ ही पोषण वितरण कार्य से जुड़ी महिलाओं को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा क्लेम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुशियों की चाबी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखा राजलाल रजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now