निपाह वायरस अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN | 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
राज्यवासियों को घबराने की जरूरत नहीं, ओड़िशा पूरी तरह सतर्क : स्वास्थ्य मंत्री
भुवनेश्वर:- पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद ओड़िशा में एहतियाती सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में स्वास्थ्य विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग, स्वास्थ्य सचिव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संभावित खतरे, निगरानी तंत्र और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने स्पष्ट किया कि राज्य में फिलहाल निपाह वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है और राज्यवासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक तकनीकी टीम का गठन कर दिया गया है और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों और ओड़िशा के प्रमुख शहरों में स्वास्थ्य निगरानी बढ़ा दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दर्ज मामलों को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी समिति की बैठक में स्थिति की गहन समीक्षा की गई है और उसके निष्कर्षों के आधार पर पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ाई गई है।

यदि भविष्य में निपाह वायरस का कोई भी मामला सामने आता है तो उससे निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






