नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान खरीदी में सख्ती: केवल वास्तविक किसानों से होगी खरीदीBy – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान खरीदी में सख्ती: केवल वास्तविक किसानों से होगी खरीदी
By

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

बिचौलियों पर कड़ी नजर, लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर कुन्दन कुमार

मुंगेली:- जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में धान खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, आरएईओ, जिला नोडल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में केवल वास्तविक किसानों से ही धान खरीदा जाएगा और कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं समिति प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान खरीदी के दौरान प्रत्येक किसान से रकबा समर्पण अनिवार्य रूप से कराया जाए और शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। धान परिवहन के लिए केवल सक्रिय जीपीएस युक्त वाहनों का ही उपयोग किया जाए। बंद या निष्क्रिय जीपीएस वाले वाहनों से धान परिवहन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गेट पास जारी करते समय किसान के साथ धान की फोटो अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।


कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कितने किसानों का रकबा समर्पण हो चुका है और कितनों का शेष है, इसकी विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। समितियों से यह जानकारी भी ली जाए कि कितने किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं। बड़े बिचौलियों के विरुद्ध विशेष निगरानी रखते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व, मिलर और समितियों से जुड़े मामलों की संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मोटा धान का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया।
बैठक में अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, पथरिया अनुभाग की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेखा चंद्रा, जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना, सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि धान खरीदी शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही जिले की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now