नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भदका जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान के प्रयास जारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भदका जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान के प्रयास जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में मर्ग कायम, पुलिस ने जारी किया हुलिया
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के भदका जंगल में एक अज्ञात बुजुर्ग पुरुष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्राम पंचायत दुरपा के सरपंच समेकुमार साहू द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग क्रमांक 03/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 15 और 16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात ग्राम दुरपा भदका जंगल, ग्राम सिंघुल जाने वाले रास्ते के पास करीब 100 मीटर अंदर जंगल में तेंदू के पेड़ पर नायलॉन रस्सी से फांसी लगा हुआ शव देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को शव परीक्षण केंद्र शिवरीनारायण भेजा गया।
मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। रंग गेहुआ, कद लगभग 6 फीट, बाल काले-सफेद बताए गए हैं। मृतक ने फुल स्लीव सफेद रंग का शर्ट पहन रखा था, जिसके ऊपर ग्रे कलर का स्वेटर था, जिस पर अंग्रेजी में “UNDER THE WEATHER” लिखा हुआ है। नीचे काले रंग का फुल पैंट पहनना पाया गया। दाहिने हाथ की कलाई में सफेद डायल की घड़ी थी, जिस पर अंग्रेजी में “PHILIPS” लिखा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और गुम इंसान की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिए के व्यक्ति को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना शिवरीनारायण या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।
थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग जांच के सभी पहलुओं पर बारीकी से कार्रवाई की जा रही है और पहचान होने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया की जाएगी।

इस हुलिया के पुरुष गुम इंसान मिलने पर थाना शिवरीनारायण को सूचित करने का कष्ट करे ।
फोन नम्बर :
1 थाना प्रभारी 947919118
2 कंट्रोल रूम0718-222225


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now