दर्री सिद्धि वाटिका में दिव्यांगजनों को मिली आत्मनिर्भरता की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया ट्राइसाइकिल वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
छठो देवी मेमोरियल सेवा संस्थान एवं आसरा के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धि वाटिका में हुआ वितरण शिविर

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित सिद्धि वाटिका में दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छठो देवी मेमोरियल सेवा संस्थान एवं आसरा के संयुक्त तत्वावधान तथा शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत छठो देवी मेमोरियल सेवा संस्थान के अध्यक्ष सरबजीत सिंह द्वारा मंत्री लखन लाल देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए की गई। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि छठो देवी मेमोरियल सेवा संस्थान एवं आसरा द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि गरीब, जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को सहायता मिल सके और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज की सोच को बदलते हुए ‘विकलांग’ शब्द के स्थान पर सम्मानजनक ‘दिव्यांगजन’ की संज्ञा दी, जिससे दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान को नई पहचान मिली है। मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं कर रही है।


मंत्री देवांगन ने बताया कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरण जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर साहू, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह, क्षेत्र के पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं जनप्रतिनिधियों सहित सौरभ सिंह, विनय राय गौरव सिंह रंजीत सिंह जेपी सिंह श्रीमती सुषमा पांडे श्रीमती सुनीता पांडे सहित संस्थान के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दूर-दराज से आए दिव्यांगजन एवं उनके परिजन भी शामिल हुए। अंत में मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा समस्त दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






