नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्तर प्रदेश बरेली में बिलासपुर की व्याख्याता शांति सोनी राष्ट्रीय गौरव पारस रत्न शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्तर प्रदेश बरेली में बिलासपुर की व्याख्याता शांति सोनी राष्ट्रीय गौरव पारस रत्न शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरेली उत्तरप्रदेश
By ACGN 7647981711, 9303948009

बरेली में एक गूंज समाज सेवा समिति के स्थापना दिवस पर 11 राज्यों के नवाचारी शिक्षकों का हुआ सम्मान

बरेली ACGN:- एक गूंज समाज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस अवसर पर दिनांक 11 जनवरी 2026 को जयनारायण इंटर कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय गौरव पारस रत्न शिक्षक सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रतीपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश के 11 राज्यों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से श्रीमती शांति सोनी व्याख्याता शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महमंद विकासखंड बिल्हा को राष्ट्रीय गौरव पारस रत्न शिक्षा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उनके साथ शिक्षक बलदाऊ सिंह श्याम एवं शिक्षिका श्रीमती प्रियंका केशरवानी को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान शिक्षा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में स्थापित मापदंडों के अनुरूप शैक्षिक जगत में किए गए उनके निरंतर और समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।


सम्मान प्राप्त करने पर श्रीमती शांति सोनी ने इसे समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज के सहयोग का परिणाम बताया तथा कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर एक गूंज समाज सेवा समिति बरेली के संस्थापक श्री बंटी सिंह ठाकुर को छत्तीसगढ़ टीम की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक तस्वीर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त रूप से उभरकर सामने आई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now