नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले के 15 ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले के 15 ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एआईसीसी की अधिसूचना जारी, संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

कोरबा ACGN:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से विचार-विमर्श के बाद कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में एआईसीसी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिस पर एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर हैं।
जारी आदेश के अनुसार दर्री-जमनीपाली से राजेन्द्र तिवारी, कुसमुंडा से बसंत चंद्रा, बालको से ए डी जोशी, कोरबा शहर से पालुराम साहु, बांकीमोंगरा से संजय आजाद, कोरबा ग्रामीण से अंजोर सिंह कंवर, पाली से सत्यनारायण पैकरा, पोड़ी उपरोड़ा से भोला गोस्वामी, करतला से श्रवण राठिया, कटघोरा ग्रामीण से गोरेलाल यादव, कटघोरा शहर से असरफ मेमन, बरपाली से संतोष देवांगन, दीपका से दिलीप सिंह, हरदीबाजार से कुशल श्रीवास एवं पसान से जगतपाल अयाम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों में पालुराम साहु, ए डी जोशी, राजेन्द्र तिवारी और बसंत चंद्रा ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं अपने साथियों के साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन नई नियुक्तियों से कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षदगण, सेवादल सहित कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now