नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य में बढ़ सकती हैं विधानसभा की सीटें, विधायकों की संख्या 200 तक होने के संकेत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्य में बढ़ सकती हैं विधानसभा की सीटें, विधायकों की संख्या 200 तक होने के संकेत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर | ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओडिशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

परिसीमन के बाद बड़ा बदलाव संभव, नए विधानसभा भवन में 300 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था

भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा में आने वाले समय में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसके स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि संभावित परिसीमन प्रक्रिया के बाद राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या वर्तमान 147 से बढ़कर लगभग 200 तक पहुंच सकती है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मुख्यमंत्री माझी यह बात सोमवार को नए लोकसेवा भवन और नए विधानसभा भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर अभी से तैयारियां कर रही है। इसी सोच के तहत नए विधानसभा भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें करीब 300 सदस्यों के बैठने की क्षमता रखी गई है, जो मौजूदा संख्या से लगभग दोगुनी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में विधानसभा की ताकत 147 है और कुछ अतिरिक्त सीटें भी उपलब्ध हैं। यदि परिसीमन के कारण विधायकों की संख्या बढ़ती है, जिसकी चर्चा चल रही है, तो लगभग 50 सीटें और बढ़ सकती हैं और कुल संख्या 200 के आसपास पहुंच सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिसीमन की प्रक्रिया और अंतिम निर्णय की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।
मुख्यमंत्री माझी ने दीर्घकालिक दृष्टि पर जोर देते हुए कहा कि यदि अगले 50 से 100 वर्षों को लक्ष्य मानकर योजना बनाई जाए, तो अभी से 100 अतिरिक्त सीटों के प्रावधान पर विचार करना चाहिए। इसी सोच के साथ नए विधानसभा भवन को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि भविष्य में विधायकों की संख्या बढ़ने पर भी किसी तरह की असुविधा न हो।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now