मुंगेली पुलिस का सटोरियों पर ताबड़तोड़ प्रहार, ऑपरेशन बाज के तहत दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सट्टा पट्टी और ऑनलाइन जुआ खेलाते पकड़े गए आरोपी, नगदी और मोबाइल सहित लाखों का सामान जब्त
मुंगेली ACGN:- मुंगेली जिले में जुआ और सट्टे पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 13 जनवरी 2026 को सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के विभिन्न स्थानों पर खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली में दबिश देकर जाहिद अली पिता वाहिद अली उम्र 35 वर्ष निवासी चुड़ी लाइन गोलबाजार को सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर रुपये पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज का टुकड़ा, 20 हजार रुपये नगद और एक रियलमी मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई नगर पालिका स्कूल के पास की गई, जहां राज सोनी पिता रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी सदर बाजार मुंगेली को मोबाइल में क्रिकेट माजा इलेवन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाते हुए पकड़ा गया।

आरोपी के मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संबंधी बातचीत और रकम के लेनदेन के साक्ष्य पाए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग एस-25 अल्ट्रा मोबाइल कीमती लगभग 50 हजार रुपये जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में जुआ और सट्टा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






