नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा कांग्रेस की बैठक में सरकार पर तीखा हमला, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

युवा कांग्रेस की बैठक में सरकार पर तीखा हमला, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश व जिला नेताओं की मौजूदगी, संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर चर्चा

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित सिंह पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं कोरबा जिला प्रभारी पुष्पेंद्र साहु की मौजूदगी में संगठनात्मक विषयों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, पीसीसी सचिव विकास सिंह सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। इसी विचारधारा ने देश को आजादी, संविधान और विकास की दिशा दी है।
सांसद ज्योत्सना महंत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं, मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिल रहा, कई परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा और अनेक महिलाएं महतारी वंदन योजना से वंचित हैं।

पीसीसी सचिव विकास सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस विचारधारा के तहत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना समय की जरूरत है, ताकि हर स्तर पर विरोधी ताकतों का मुकाबला किया जा सके।
प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर और आक्रामक तथा प्रभावी भूमिका निभाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता की आवाज बन रही है।
जिला प्रभारी पुष्पेंद्र साहु ने कहा कि जनता के अधिकारों पर जब भी हमला होगा, युवा कांग्रेस मजबूती से आंदोलन करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि कोरबा जैसे औद्योगिक जिले में युवाओं को रोजगार नहीं मिलना गंभीर मुद्दा है और युवा कांग्रेस इसे लेकर लगातार संघर्ष करेगी।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now