पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सूर्य उपासना के पावन पर्व पर सुख समृद्धि और उन्नति की कामना
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर कोरबावासियों के जीवन में सुख समृद्धि अमन चैन वैभव ऐश्वर्य उन्नति प्रगति आदर्श प्रसिद्धि और दीर्घायु की कामना की है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व शीत ऋतु के विदा होने और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व स्नान दान और पुण्य अर्जन का भी पर्व माना जाता है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाई जाती है। कहीं यह पर्व लोहड़ी के रूप में तो कहीं पोंगल संकरात और खिचड़ी के रूप में श्रद्धा उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि मकर संक्रांति सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए यही कामना है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






