नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 278 नए वाहन चालक बने लाभान्वित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 278 नए वाहन चालक बने लाभान्वित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को दी गई प्रशिक्षण एवं सुविधा

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में 13 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी और ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित इस शिविर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से कुल 278 नए वाहन चालकों को लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में आवेदकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, और दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी भी दी गई।


यातायात पुलिस रायगढ़ ने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाने से पूर्व वैध लाइसेंस अवश्य प्राप्त करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस तरह के शिविर जिले में सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now