नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोडिफाइड साइलेंसर पर बिलासपुर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, सैकड़ों अवैध साइलेंसर किए गए नष्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोडिफाइड साइलेंसर पर बिलासपुर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, सैकड़ों अवैध साइलेंसर किए गए नष्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर ACGN:- शहर में तेज आवाज और कानफोड़ू शोर फैलाने वाले अवैध मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए सैकड़ों की संख्या में जब्त किए गए मोडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश में यातायात पुलिस द्वारा की गई।


यातायात पुलिस ने बताया कि बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों में लगाए जा रहे मोडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली अत्यधिक तेज आवाज से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को गंभीर शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर माननीय न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से भी लगातार सख्त निर्देश प्राप्त हो रहे थे।


इसी क्रम में थाना एवं यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की, जो अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर रहे थे। साथ ही जिले के विभिन्न ऑटोमोबाइल दुकानों पर औचक निरीक्षण कर अवैध साइलेंसर जब्त किए गए।


पुलिस ने ऑटो पार्ट्स दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर की बिक्री पाए जाने पर दुकान को ब्लैकलिस्ट करने का प्रतिवेदन भेजा जाएगा। वहीं गैरेज संचालकों को भी ऐसे वाहनों की जानकारी पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि मोडिफाइड साइलेंसर न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है। फैशन या दिखावे के लिए ऐसे साइलेंसर लगाने से बचें और केवल मानक स्तर के साइलेंसर व आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का ही उपयोग करें।


बुलडोजर से साइलेंसरों का नष्टीकरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में किया गया। इस दौरान डीएसपी शिवचरण परिहार, टीआई वीरेंद्र नेताम सहित यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस ने दो टूक कहा है कि भविष्य में भी मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर कठोर और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now