नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनसंपर्क को प्रभावी बनाने मीडिया और एआई के उपयोग पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनसंपर्क को प्रभावी बनाने मीडिया और एआई के उपयोग पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ
रायपुर, ACGN :- मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी यदि मीडिया के सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें तो अपने कार्य को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से एक्सक्लूसिव स्टोरी तैयार करने और उनके व्यापक प्रचार पर बल देते हुए कहा कि जिनकी स्टोरी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया जाएगा। डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसंपर्क की नई चुनौतियाँ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
आयुक्त डॉ. मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना और जनसंपर्क के माध्यम तेजी से बदल रहे हैं और नई तकनीकों के आगमन से जनसंपर्क कार्य पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदार हो गया है। उन्होंने कहा कि एआई टेक्नालॉजी के उपयोग से कम प्रयास में अधिक प्रभावी कार्य संभव है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग से शासन की नीतियों और निर्णयों को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए अधिकारियों को नवीन तकनीकों से लगातार अपडेट रहना होगा। उन्होंने पत्रकारिता से जुड़े स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को जनसंपर्क विभाग में इंटर्नशिप का अवसर देने की आवश्यकता भी बताई।
उद्घाटन सत्र में अपर संचालक जवाहरलाल दरियो, संजीव तिवारी, उमेश मिश्रा और आलोक देव ने जनसेवा में स्पष्ट, सरल और समयबद्ध संवाद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी जनसंपर्क की बुनियाद मजबूत संवाद व्यवस्था पर टिकी होती है। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को कार्यशाला की रूपरेखा और उद्देश्यों से अवगत कराया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस की शुरुआत पाठक अनुकूल लेखन और सरकारी समाचार को आकर्षक बनाने विषयक सत्र से हुई, जिसमें दैनिक भास्कर के संपादक शिव दुबे ने समाचार लेखन, प्रभावी हेडलाइन, लीड पैराग्राफ और प्रेस विज्ञप्ति की संरचना पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद आकाशवाणी के समाचार संपादक विकल्प शुक्ला ने टेलीविजन मीडिया की कार्यप्रणाली, विजुअल स्टोरी प्रस्तुतिकरण और बाइट के महत्व पर प्रकाश डाला।
सोशल मीडिया और एआई टूल्स पर आधारित सत्र में डिजिटल और एआई विशेषज्ञ राकेश साहू ने फोटो और वीडियो एडिटिंग सहित आधुनिक डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। अंतिम सत्र में जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के सेवानिवृत्त संचालक लाजपत आहूजा ने पीआर टूल बॉक्स, स्टेकहोल्डर प्रबंधन और आपातकालीन संचार से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में प्रदेशभर से आए जनसंपर्क अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now