रकबा सुधार में लापरवाही पर गिरी गाज, पटवारी कामिनी कारे निलंबित, तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 981711, 9303948009
कोरबा, ACGN :-कृषकों के रकबा सुधार और ऑनलाइन मैपिंग कार्य में गंभीर लापरवाही के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कोरबा जिले के पटवारी हल्का क्रमांक 3 की पटवारी श्रीमती कामिनी कारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं कार्य की समुचित निगरानी नहीं करने पर तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत के निर्देश पर की गई है।
जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि पटवारी हल्का क्रमांक 03, राजस्व निरीक्षक मंडल तिवरता, तहसील हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा, उड़ता और पूटा के कई कृषक उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित हल्का पटवारी द्वारा कई कृषकों के खेतों का निरीक्षण और सत्यापन नहीं किया गया। इस लापरवाही के चलते किसानों का रकबा सुधार और ऑनलाइन मैपिंग अधूरी रही, जिससे वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह गए। जांच में इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता माना गया।
इसी आधार पर पटवारी श्रीमती कामिनी कारे को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पाली निर्धारित किया गया है। साथ ही, पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग में उदासीनता बरतने के कारण तहसीलदार हरदीबाजार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले में गिरदावरी में छूटे किसानों, त्रुटिपूर्ण दर्ज रकबा सुधार और ऑनलाइन मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि किसी भी किसान को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से वंचित न होना पड़े।
कोरबा – छत्तीसगढ़
रकबा सुधार में लापरवाही पर गिरी गाज
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






