नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ छात्रों की जागरूकता रैली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम को लेकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिया जनजागरूकता का संदेश
कोरबा, ACGN :- नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने और नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा में स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के तहत तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक शिविर के अंतर्गत निकाली गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के तत्वावधान में 09 जनवरी 2026 को आयोजित इस रैली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्लूडी रामपुर, सेजेस स्कूल पोड़ीबहार और निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर कोरबा से हुआ, जिसे माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली में स्कूली बच्चों ने नशा छोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता, शासकीय अभिभाषक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, न्यायालयीन कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, विद्यालयों के शिक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और पैरालीगल वॉलंटियर्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी, सुभाष चौक और विद्युत गृह स्कूल होते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






