नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन से जनता की समस्याओं का समाधान, युवा चेतना को मिला नया आयाम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन से जनता की समस्याओं का समाधान, युवा चेतना को मिला नया आयाम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में युवा शक्ति को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर, ACGN :- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं तथा उनके त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जनदर्शन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने और प्रशासन को अधिक संवेदनशील व जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हो।


इसी क्रम में श्री साहू ने स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में सहभागिता की। इस आयोजन में बिलासपुर ने युवा चेतना, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान 1500 बालक-बालिकाओं ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और नशामुक्ति की शपथ लेकर अनुशासन व संकल्प का संदेश दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जो विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को सुदृढ़ बनाते हैं।


उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़े सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, आयोजकों और बिलासपुरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन्हीं मूल्यों के साथ कार्य किया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now