नरेंद्र मोदी विचार मंच ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप यादव को किया पदमुक्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
संगठनात्मक अनुशासनहीनता और अनधिकृत लेटरहेड उपयोग के आरोप, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई
कोरबा ACGN:- नरेंद्र मोदी विचार मंच, जिला कोरबा ने संगठनात्मक अनुशासनहीनता एवं नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के चलते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप यादव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की अनुमति के पश्चात संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
मंच की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विनय प्रताप यादव को दिनांक 19 सितंबर 2025 को जिला महामंत्री द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में उनका कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति द्वारा संगठनात्मक दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए स्वयं के स्तर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच जिला अध्यक्ष का लेटरहेड तैयार कर उसका उपयोग किया गया, जिसे संगठन की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य बताया गया है।
इतना ही नहीं, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली, कोरबा को लिखे गए एक पत्र में भी संगठन के नाम और पद का अनधिकृत रूप से प्रयोग किया गया। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से मंच की विश्वसनीयता और संगठनात्मक मर्यादा को गंभीर क्षति पहुँची है, जो कि संगठन के नियमों और अनुशासन के पूर्णतः विरुद्ध है।
इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 12 जनवरी 2026 से विनय प्रताप यादव को नरेंद्र मोदी विचार मंच, जिला कोरबा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा मंच के नाम, पद, लेटरहेड या पहचान का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी।
नरेंद्र मोदी विचार मंच ने दो टूक कहा है कि संगठन में अनुशासन, मर्यादा और पारदर्शिता सर्वोपरि है और किसी भी पदाधिकारी को नियमों से ऊपर नहीं माना जा सकता। इस कार्रवाई को संगठनात्मक शुचिता और जवाबदेही की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






