नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आदतन बदमाश गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आदतन बदमाश गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मारपीट मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा, लोहे की रॉड और स्टील का कड़ा जब्त

रायगढ़ | ACGN :- चक्रधरनगर पुलिस ने विजयपुर क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को विकास भोय, निवासी पतरापाली पूर्व ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह गोपालपुर से ट्रैक्टर में मिट्टी लोड कर विजयपुर लोटस कॉलोनी में खाली करने जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे विजयपुर तालाब के पास मोहम्मद आफताब हुसैन हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।
रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए स्टील के कड़े और लोहे की रॉड से प्रार्थी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए राजा लोहार के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 119(1), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंद लाल साहू के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक स्टील का कड़ा और एक लोहे की रॉड जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी आफताब हुसैन ने अपराध स्वीकार किया।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 12 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, जुआ और प्रतिबंधात्मक धाराओं के कई मामले दर्ज हैं।
चक्रधरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now