नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजीव प्लाजा गेट पर मारपीट, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजीव प्लाजा गेट पर मारपीट, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

घटना के तत्काल बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्रवाई

बिलासपुर | ACGN :-राजीव प्लाजा गेट के पास हुई मारपीट की घटना पर तारबाहर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमर पाल, जो राजीव प्लाजा में गार्ड की नौकरी करता है, ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना 10 जनवरी 2026 की रात की है, जब प्रार्थी भोजन करने गया था और उसकी जगह साहेब सिंह ड्यूटी पर था। रात करीब 10:20 बजे एक ऑटो चालक ऑटो को राजीव प्लाजा गेट नंबर 01 से अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिसे मना करने पर ऑटो चालक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
इसके बाद आरोपियों ने गार्ड के साथ हाथ और थप्पड़ों से मारपीट की, अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शाहरूख पिता मोहम्मद युसुफ खान उम्र 32 वर्ष निवासी खुदीराम बोस चौक थाना तारबाहर, रियाज अहमद पिता अब्दुल रशीद उम्र 27 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा और सागर नायक पिता पंचराम नायक उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जांजी थाना सीपत शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रियाज और सागर का थाना सरकंडा में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक जय सिंह धुर्वे, रूपलाल चंद्रा एवं भागीरथी गेंदले की सराहनीय भूमिका रही। तारबाहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now