थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में जमीन विवाद में हुई हत्या के 06 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के सभी आरोपियों को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस सफल
लालपुर / मुंगेली :मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बांधा में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बांधा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली द्वारा दिनांक 09.01.2026 को थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिता रामकुमार कश्यप (62 वर्ष) के नाम पर 6.70 एकड़ पैतृक भूमि है, जिस पर वे लगभग 30 वर्षों से काबिज होकर खेती करते आ रहे थे। भूमि के बंटवारे को लेकर चचेरे भाई के पुत्र अयोध्या कश्यप द्वारा लगातार विवाद किया जा रहा था। मामले में वर्ष 2019 से सिविल न्यायालय लोरमी में वाद लंबित था, जिसमें दिनांक 30.12.2025 को न्यायालय द्वारा 3.35-3.35 एकड़ का अधिकार दोनों पक्षों को दिया गया, किंतु कब्जा आदेश जारी नहीं हुआ था।
दिनांक 09.01.2026 को सुबह लगभग 09:00 बजे सूचक सुखदेव कश्यप अपनी पत्नी के साथ खेत गया, जहां देखा कि उसके खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी और अरहर की फसल कुछ लोग हसिया से काट रहे थे। मना करने पर गाली-गलौच की गई। कुछ समय बाद जब मृतक रामकुमार कश्यप एवं परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडा एवं तब्बल से प्राणघातक हमला कर रामकुमार कश्यप की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को मृतक के ऊपर चढ़ाकर आरोपी फरार हो गए। इसी दौरान लक्ष्मीनारायण कश्यप पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
अपराध पंजीबद्ध:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1), 109(1), 191(1), 191(2), 191(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही:
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल की बारीकी से जांच, फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं गवाहों के कथन लिए गए।
मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपियों—
रामफल कश्यप (35 वर्ष)
धनराज कश्यप (21 वर्ष)
राजू कश्यप (23 वर्ष)
डोमन निषाद (38 वर्ष)
नंदकुमार कश्यप (56 वर्ष)
सुरेश चन्द्राकर (27 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम बांधा, जिला मुंगेली—को गिरफ्तार किया। साथ ही 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर हत्या करना स्वीकार किया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में आरोपी कुंज बिहारी की संलिप्तता की पुष्टि हेतु उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर की जांच की जा रही है। शेष फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।
सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), उप निरीक्षक अमित गुप्ता (थाना प्रभारी लालपुर), सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, गिरीराज सिंह, राहुल यादव, रवि मिन्ज, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, जितेन्द्र कुमार ठाकुर, रमाकांत डाहिरे, राम कश्यप, तोरन सोनवानी, विजय बंजारे, देवेन्द्र नागरची की अहम भूमिका रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






