नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सर्व शिक्षक संघ जिला कोरबा के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सर्व शिक्षक संघ जिला कोरबा के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शिक्षकों के सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना कैलेंडर विमोचन

कोरबा ACGN:- सर्व शिक्षक संघ जिला कोरबा के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन आज वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की सबसे मजबूत नींव होते हैं और बच्चों के भविष्य के सच्चे निर्माता हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि शिक्षक संगठन सदैव छात्र हित और शिक्षा के उन्नयन के लिए सकारात्मक कार्य करता रहेगा।


कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करते बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना भी बच्चों में रोपते हैं। नववर्ष 2026 सभी शिक्षकों के लिए मंगलमय हो, यही शुभकामना है। उन्होंने सर्व शिक्षक संघ की एकजुटता और सतत सक्रियता की भी सराहना की।


प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी सर्व शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा जिलाध्यक्ष कृति लहरे के नेतृत्व में मंत्री से सौजन्य भेंट कर नववर्ष की बधाई दी गई और वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कराया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आपसी एकता और शिक्षक–छात्र हित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव अरुण साहू, प्रांतीय संगठन सह सचिव लोकनाथ सेन, जिलाध्यक्ष कृति लहरे, जिला कोषाध्यक्ष बबलूराम यादव, जिला कार्यकारी सचिव रणजीत भारद्वाज, प्रवीण तिवारी, नितेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा मनोज लहरे, जिला मीडिया प्रभारी सुनील चतुरेश सहित संजय चंद्रा, शिव भारद्वाज, मोहन लाल अनंत, बिरेन्द्र साहू, भूपेश नेताम, विष्णु प्रसाद, ललित यादव, ललित साहू, कन्हैयालाल घृतलहरे, तनवीर अंसारी, अमर प्रेमी तथा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती सरोज खुराना और श्रीमती किरण सिदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now