नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा पश्चिम क्षेत्र दर्री में “प्रारंभ लाइब्रेरी” बनी युवाओं के भविष्य की नई शुरुआत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा पश्चिम क्षेत्र दर्री में “प्रारंभ लाइब्रेरी” बनी युवाओं के भविष्य की नई शुरुआत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जब किताबों को मिला सुकून और सपनों को भरोसा, जहाँ शिक्षा से बदलते हैं जीवन और सपनों को मिलता है सही दिशा


कोरबा। कोरबा जिले के पश्चिम क्षेत्र दर्री में जेलगांव चौक में उन छात्र-छात्राओं के लिए एक नई उम्मीद ने जन्म लिया है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और सकारात्मक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रारंभ लाइब्रेरी” का शुभारंभ किया गया।

यह पहल प्रारंभ अकैडमी के संचालक राजू सोनी द्वारा की गई है, जिनका शुरू से ही क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का सपना रहा है। प्रारंभ अकैडमी से निकले कई छात्र आज रेलवे, छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना जैसी सेवाओं में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं और उसी अनुभव के आधार पर राजू सोनी ने यह महसूस किया कि केवल पढ़ाने से नहीं बल्कि पढ़ने का सही माहौल देने से ही असली बदलाव आता है, इसी सोच ने प्रारंभ लाइब्रेरी को जन्म दिया।

प्रारंभ लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम के विशेष अवसर में रायगढ़ जिले के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर घनश्याम पाणिग्रही, कोरबा से असिस्टेंट लेबर कमिश्नर  नितेश विश्वकर्मा, एमएस ऑर्थो सर्जन डॉ. हिमांशु खूंटिया, थाना प्रभारी दर्री एन. के. तिवारी, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह तथा सीएसपीजीसीएल के अधीक्षण अभियंता एन. शिवा की विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु खूंटिया ने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक माहौल ही किसी भी विद्यार्थी को सफलता तक ले जाता है और प्रारंभ लाइब्रेरी जैसे प्रयास छात्रों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित रखने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

वहीं घनश्याम पाणिग्रही ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सही मार्गदर्शन और अध्ययन का शांत वातावरण बेहद जरूरी है, यह लाइब्रेरी उस कमी को पूरा करने का सार्थक प्रयास है।

नितेश विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवाओं में चयन कठिन जरूर है लेकिन निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है और ऐसे अध्ययन केंद्र युवाओं को भटकने से बचाते हैं।

इस अवसर पर प्रारंभ कोचिंग से चयनित छात्र-छात्राओं मोहनीश यादव असिस्टेंट लोको पायलट, मिथलेश यादव, कल्याण सिंह, सरस्वती कंवर, अभय कुमार, रूपेश कुमार, विजय कुमार, सोमनाथ कंवर सभी कांस्टेबल छत्तीसगढ़ पुलिस, मनीषा कंवर, माहेश्वरी कंवर और नेहा सूर्यवंशी नगर सेना छत्तीसगढ़ पुलिस को सम्मानित किया गया और उनके संघर्ष व सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि जब अपने ही क्षेत्र में इस तरह का अध्ययन वातावरण मिलता है तो बच्चों के सपनों को पंख मिलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आत्मबल मिलता है।

अंत में प्रारंभ लाइब्रेरी के संचालक राजू सोनी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल कोचिंग या लाइब्रेरी चलाना नहीं बल्कि हर उस बच्चे को दिशा देना है जो आगे बढ़ना चाहता है लेकिन संसाधनों और माहौल की कमी से पीछे रह जाता है, उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करें क्योंकि सफलता किसी एक दिन की नहीं बल्कि रोज़ की सच्ची कोशिश का परिणाम होती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक – 19/26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now