चौकी सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन, मोटर सायकल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
त्वरित कार्रवाई से संगठित चोरी गिरोह पर कसा शिकंजा, कुसमुंडा व रायपुर से चोरी गई मोटर सायकलें भी जप्त
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही ACGN:- चौकी सिवनी पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के एक मामले में तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटर सायकलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को दरमोहली निवासी कमल सिंह ओट्टी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम निमधा से उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर सायकल चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें चौकी सिवनी पुलिस और सायबर सेल शामिल रही।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोंगरिया निवासी विजय साहू अपने साथियों के साथ चोरी में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने धनपुर मंदिर के पास से विजय साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों छोटू उर्फ दीपनारायण साहू और रवि उर्फ वेदप्रकाश साहू के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन मोटर सायकलें बरामद कीं, जिनमें एक चोरी गई स्प्लेंडर CG10 5879, दूसरी फर्जी नंबर प्लेट के साथ CG12 6449 और तीसरी CG04 5057 शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ये मोटर सायकलें कुसमुंडा और रायपुर क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय साहू और रवि उर्फ वेदप्रकाश साहू पूर्व में भी मोटर सायकल चोरी के मामलों में चालानशुदा आरोपी रह चुके हैं।
पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक शनिप रात्रे ने किया। चौकी सिवनी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ और सायबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक : 16/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






