“नशे में डूबता भविष्य नहीं, संस्कारों से भरा छत्तीसगढ़ चाहिए”: त्यागी जी महाराज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनांदगांव छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
त्यागी जी महाराज का युवाओं से एकजुट होने का भावनात्मक अपील
डोंगरगढ़ | राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के समीप स्थित शनि धाम मुरमुंडा आश्रम के महंत एवं गोरखनाथ युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्यागी जी महाराज ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से दिल से जुड़ा आह्वान करते हुए कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। अब समय है गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर समाज को फिर से संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का।
त्यागी जी महाराज ने बेहद पीड़ा के साथ कहा कि आज समाज एक ऐसे विरोधाभास से गुजर रहा है, जहाँ एक ओर शराब की बिक्री हो रही है और दूसरी ओर नशा मुक्ति अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नशा हर गली-चौराहे पर उपलब्ध हो, तब नशा मुक्ति केवल नारे बनकर रह जाती है।
उन्होंने कहा कि नशा आज युवा पीढ़ी के सपनों, परिवारों की खुशियों और समाज की नींव को खोखला कर रहा है। शराब और नशे का दंश केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार, समाज, प्रदेश और देश इसकी कीमत चुकाता है।
त्यागी जी महाराज ने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि आज के युवा जाग गए, संगठित हो गए, तो छत्तीसगढ़ को नशे की आग से बचाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले हमें एक-दूसरे से जुड़ना होगा, बंटना नहीं। उन्होंने कहा कि खंड-खंड में छोटे-छोटे संगठन बनाने के बजाय एक मजबूत, संस्कार आधारित संगठन बनाकर नशा मुक्ति, संस्कृति संरक्षण और गांवों की सेवा का संकल्प लेना होगा।
उन्होंने युवाओं से गोरखनाथ युवा वाहिनी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल संगठन नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने का अभियान है।
“अगर युवा आगे आएँगे, तो नशा पीछे हटेगा।
अगर संगठन मजबूत होगा, तो संस्कार जिंदा रहेंगे।”
संगठन से जुड़ने हेतु संपर्क करें:
📞 संपर्क नंबर : 9244373590
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






