नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

11 जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले प्रशासन और पुलिस ने किया स्थल निरीक्षण

कोरबा | ACGN :- कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आश्रम परिसर का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी जी आर जांगड़े, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक – 16/26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now