आनंद मेला में दिखी मिनी राजस्थान की झलक, सबने मिलकर कहा राम राम सा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
हसदेव ताप विद्युत गृह में संकल्प महिला मंडल के आयोजन में शामिल हुए प्रबंध निदेशक व प्रथम महिला
कोरबा | ACGN :- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में संकल्प महिला मंडल द्वारा आयोजित आनंद मेला हर्षोल्लास और रंगारंग माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एस के कटियार ने कहा कि देश की 33 बिजली उत्पादक संस्थाओं में जनरेशन कंपनी को तीसरा स्थान मिलना अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की मेहनत व मजबूत टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने आनंद मेला आयोजन के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
आनंद मेला के अवसर पर संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह, मुख्य अभियंता एच के सिंह एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक एस के कटियार और कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। 9 जनवरी को रविंद्र सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

प्रथम महिला प्रभा कटियार ने संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए आनंद मेला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मेले का मुख्य आकर्षण सेल्फी जोन रहा, जहां मिनी राजस्थान की जीवंत झांकी और गणेश मंदिर का सुंदर प्रतिरूप लोगों को खूब लुभाता रहा।
प्रबंध निदेशक एवं अतिथियों ने आनंद मेला में लगे विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण किया और स्वाद भी लिया। इस अवसर पर पीजीटीआई कोरबा पूर्व के कार्यपालक निदेशक एस के बंजारा, एबीवीटीपीएस मड़वा के मुख्य अभियंता एच एन कोसरिया, डीएसपीएम कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष द्वय निवेदिता बंजारा एवं अलका कंसल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मनीषा पांडे, कविता पंड्या, अनुराधा राव, विजया शाह, सचिव संगीता कोरम सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्युत गृह के सिविल, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सहित सभी विभागों का भरपूर सहयोग रहा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक – 15 /2026
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






