मुख्यमंत्री ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
छत्तीसगढ़ की 25 महिला उद्यमियों की प्रेरक यात्राओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक हुई लॉन्च
रायपुर | ACGN :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की कहानियों को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन किया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी संगठन के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह विशेष पुस्तक छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई है, जिसमें प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली 25 महिला उद्यमियों की जीवन यात्राओं को संजोया गया है। पुस्तक का संपादन उचित शर्मा और उनकी टीम द्वारा किया गया है, जिसमें महिला नेतृत्व, संघर्ष, नवाचार और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान पुस्तक में शामिल सभी महिला उद्यमियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके साहस, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और उद्यमशील योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता की जीवंत मिसाल है। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का दस्तावेजीकरण न केवल महिलाओं के कार्यों को पहचान देता है, बल्कि समाज को नई दिशा देने का कार्य भी करता है। यह पुस्तक दिखाती है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज सिर्फ व्यवसाय नहीं चला रहीं, बल्कि समाज की सोच को भी बदल रही हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक – 13/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






