माता परमेश्वरी महोत्सव के छठवें दिन भक्ति और उल्लास का संगम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भव्य आरती के साथ नगर में उत्साह, आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा और माता विसर्जन
मुंगेली | ACGN :- देवांगन समाज मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय माता परमेश्वरी महोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। छठवें दिन माता परमेश्वरी की विधिविधान से भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सुबह युवाओं की टोली द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली देवांगन बाड़ा स्थित महोत्सव स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करेगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे माता परमेश्वरी की विदाई के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बच्चों और महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं समाज के बुजुर्ग सेवा गीत गाते हुए अगुवाई करेंगे। यह शोभायात्रा गोल बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड और पड़ाव चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए रामगढ़ पहुंचेगी, जहां विधिवत माता का विसर्जन किया जाएगा।
देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन मुंगेली सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शोभायात्रा में लगभग 5 से 7 हजार लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। माता विसर्जन के बाद समाज द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा टीम लगातार सक्रिय है और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।

महोत्सव के छठवें दिन पंडाल परिसर में डॉ. शुभम देवांगन के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के 80 से 90 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां दी गईं। डॉ. शुभम देवांगन ने बताया कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग से हो रही आंखों की समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान विवेकानंद वार्ड की पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए पार्षद निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और समरसता को मजबूत करते हैं।

महोत्सव में श्रीनिधि देवांगन की सुमधुर प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। उन्होंने “शंकर चौड़ा रे” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। समाज के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए गर्व का विषय बताया।
इसके अलावा व्यापार मेला समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी माता परमेश्वरी के दर्शन कर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारी, युवा टीम, महिला टीम और बड़ी संख्या में समाजजनों का सराहनीय योगदान रहा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक – 12/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






