मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का 11 जनवरी को उपवास आंदोलन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
गांधी चौक में 11 जनवरी को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पदाधिकारी रखेंगे उपवास
कोरबा: जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम परिवर्तन किए जाने के विरोध में 11 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से कोरबा कोतवाली के सामने स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपवास रखा जाएगा। इस उपवास के माध्यम से कांग्रेस संगठन अपना विरोध दर्ज कराएगा।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि मनरेगा जैसे जनहितकारी कानून का नाम बदलने का निर्णय गांधीजी के विचारों और गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। इसी के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी चौक कोरबा में शांतिपूर्ण उपवास कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि एआईसीसी के निर्देश पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अंतर्गत 10 जनवरी को प्रेस वार्ता, 11 जनवरी को उपवास, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल एवं जनसंपर्क, 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर धरना प्रदर्शन, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव तथा 16 जनवरी से 25 फरवरी तक एआईसीसी रैली आयोजित की जाएगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सहित ब्लॉक, मंडल, जोन, वार्ड एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक 07/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






