नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उन्नाव रेप केस को लेकर महिला कांग्रेस का आक्रोश, भाजपा का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उन्नाव रेप केस को लेकर महिला कांग्रेस का आक्रोश, भाजपा का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर ओपन थिएटर घंटाघर के पास हुआ प्रदर्शन, जांच पर उठे गंभीर सवाल

कोरबा: उन्नाव रेप केस 2017 को लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कोरबा जिले में जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी के नेतृत्व में ओपन थिएटर घंटाघर के समीप महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मामले में न्याय की मांग को मुखर रूप से उठाया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आठ वर्षों के बाद इस प्रकरण में जो नया मोड़ सामने आया है वह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। पीड़िता द्वारा जांच अधिकारी पर दुर्भावनापूर्ण और कपटपूर्ण तरीके से जांच करने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे आरोपियों को लाभ पहुंचाया जा सके, यह न्याय व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सेंगर के प्रभाव में आकर जांच अधिकारी ने जानबूझकर जांच को कमजोर किया, ताकि तथ्यों में हेरफेर कर आरोपियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसका परिवार वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है, जबकि अब पीड़िता ने स्वयं स्वीकार किया है कि उसे अलग-अलग स्तर से धमकियां दी जा रही हैं। कुसुम द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा से नारी सम्मान और जनहित की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती आई है और आगे भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान में कांग्रेस मैदान में है तथा अत्याचारी को फांसी दो जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, सुकसागर निर्मलकर, प्रदेश सचिव विकास सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

समाचार क्रमांक 01/26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now