नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुमेधा नदी घाट पर भव्य महागंगा आरती, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा सहित श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्पित किया अर्घ्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुमेधा नदी घाट पर भव्य महागंगा आरती, पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा सहित श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्पित किया अर्घ्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

आस्था का सैलाब, रोशनी से जगमगाए छठ घाट- महाआरती और आतिशबाजी ने मोहा मन

कोरबा, बांकीमोंगरा ACGN:- लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा पूरे कोरबा जिले सहित बांकीमोंगरा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि चारों ओर छठ गीतों, पूजा-पाठ और सूर्य उपासना की गूंज सुनाई देती रही। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता की कामना की।
बांकीमोंगरा के सुमेधा नदी, कटाईनार और घुड़देवा नदी स्थित छठ घाटों पर सुबह से ही तैयारियां और श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम होते-होते घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ तथा पूजन सामग्री सजाकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा क्षेत्र छठी मैया की भक्ति में डूबा नजर आया।


सुमेधा नदी स्थित छठ घाट पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ पूजा में सहभागिता की।
महागंगा आरती और आतिशबाजी बनी विशेष आकर्षण
इस वर्ष सुमेधा नदी छठ घाट पर आयोजित भव्य महागंगा आरती ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। ब्राह्मणों और पुजारियों द्वारा विधि-विधान से आरती संपन्न कराई गई। दीपों की जगमगाहट, मंत्रोच्चार और भक्ति के स्वरों ने पूरे घाट को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। वहीं आकर्षक आतिशबाजी और पटाखों की गूंज ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया।


छठ महापर्व को लेकर सुमेधा नदी घाट को समाज के प्रमुखों और विभिन्न आयोजन समितियों के सहयोग से आकर्षक विद्युत सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सुंदर पंडालों से सजाया गया था। शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाते घाट की सुंदरता देखते ही बन रही थी। सजावट और व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण पैदा किया।


व्यवस्थाओं में पालिका, पुलिस और समाजसेवियों की सहभागिता
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी विकास झा, पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस प्रशासन, समाज के प्रमुखों और आयोजन समितियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। श्रद्धालुओं की सुविधा, घाटों की व्यवस्था और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सहयोग किया गया।


इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से भी सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट, पानी और प्रसाद का वितरण किया गया। इससे घाट पर पहुंचे व्रतियों और श्रद्धालुओं को राहत मिली।


     उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा महापर्व का समापन
चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती महिलाएं एक बार फिर छठ घाटों पर पहुंचकर उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके साथ ही कठिन व्रत का विधिवत पारण होगा और लोक आस्था का यह महापर्व परिवार की मंगलकामना, सुख-समृद्धि, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न होगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित की खबर, जनसमस्या या क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुँचाएँ। संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now