नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठ घाटों पर पहुँचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छठ घाटों पर पहुँचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

छठ व्रतियों से की आत्मीय मुलाकात, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

कोरबा ACGN:- लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार की शाम शहर के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल छठ घाटों पर पहुँचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया के समक्ष सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
घाटों पर पहुँचकर अग्रवाल ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने पूर्वांचल समाज के लोगों का अभिवादन करते हुए छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने व्रतधारी माताओं-बहनों की कठिन साधना, अटूट आस्था और परिवार व समाज के कल्याण के लिए किए जाने वाले समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था और सूर्य उपासना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व अनुशासन, पवित्रता, त्याग, समर्पण और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, प्रतिभा, सामाजिक प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से कोरबा के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोरबा की असली पहचान उसकी विविधतापूर्ण संस्कृति और आपसी भाईचारे में बसती है। यहाँ अलग-अलग प्रदेशों, भाषाओं और परंपराओं के लोग एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहते हैं और यही सामाजिक समरसता शहर की सबसे बड़ी ताकत है।
अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचें। ऐसे पर्व आपसी दूरियों को मिटाकर प्रेम, विश्वास और एकजुटता को मजबूत करते हैं। छठ महापर्व हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
अंत में उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मैया से समस्त छठ व्रतियों एवं उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित की खबर, जनसमस्या या क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुँचाएँ। संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now