नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घर के पीछे बाड़ी में छिपा रखा था शराब का बड़ा जखीरा! पुलिस की दबिश में 105 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी जेल रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

घर के पीछे बाड़ी में छिपा रखा था शराब का बड़ा जखीरा! पुलिस की दबिश में 105 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी जेल रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, सात प्लास्टिक डिब्बों में भरी थी अवैध महुआ शराब; 10,500 रुपये की शराब जब्त।

रायगढ़ ACGN:- अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कारोबारी नए-नए ठिकानों पर शराब छिपाकर बिक्री की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले की कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कलमी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई 105 लीटर महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 11 नवंबर 2026 को कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान सुशांतो डहरिया पिता भगवानों डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई।
शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी पहले आनाकानी करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखे गए सात प्लास्टिक डिब्बे पुलिस के सामने पेश किए। प्रत्येक डिब्बे की क्षमता 15 लीटर थी। जांच में सभी डिब्बों में कुल 105 लीटर महुआ शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में शराब विधिवत जब्त कर ली।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक बंशी रात्रे, मनोज कुमार यादव एवं महिला आरक्षक कस्तुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने आसपास होने वाली ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं एवं जनहित के मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now