नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घर के आंगन में खून से सना शव, आखिर रात में क्या हुआ था? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

घर के आंगन में खून से सना शव, आखिर रात में क्या हुआ था?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

घर में अकेले था राजमिस्त्री, कमरे से आंगन तक मिले खून के निशान; एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी पुलिस।

अंबिकापुर ACGN:- सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपुरी कला के टिकरापारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 40 वर्षीय राजमिस्त्री अंगद चौधरी का शव उनके ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय अंगद घर में अकेले थे। घर के कमरे के अंदर भी खून के निशान मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
फिलहाल अंगद चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या यह हत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। घर के भीतर और आंगन में मिले खून के निशानों ने घटना को रहस्यपूर्ण बना दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है।


प्रदीप मिश्रा (संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                   7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए हमसे जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now