छिंद पेड़ की कलाकृति ने खींचा सबका ध्यान, झारा आर्ट की दिखी अनोखी छटा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
राज्योत्सव के शिल्पग्राम में पारंपरिक हस्तशिल्प का आकर्षण, सारंगढ़ के युवा शिल्पकार प्रदीप झरेका की कलाकृति को मिल रही सराहना
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के शिल्पग्राम में इस बार पारंपरिक हस्तशिल्प की कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन्हीं में सारंगढ़ जिले के ग्राम कांदुरपाली से आए युवा शिल्पकार प्रदीप झरेका की झारा आर्ट से तैयार छिंद पेड़ की कलाकृति विशेष आकर्षण बनी हुई है।


इस कलाकृति में उन्होंने जनजातीय जीवन, संस्कृति और छिंद पेड़ के महत्व को बेहद बारीकी से उकेरा है। खास बात यह है कि इसमें छिंद पेड़ से रस एकत्रित करने की पारंपरिक प्रक्रिया को भी दर्शाया गया है।


नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के शिल्पग्राम में प्रदेश की पारंपरिक कलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।


यहां लॉस्ट वैक्स तकनीक से तैयार झारा आर्ट की मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और लोक आकृतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।


शिल्पकार प्रदीप झरेका सारबिला झारा आर्ट की कलाकृतियों के माध्यम से अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि राज्योत्सव जैसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए लोगों तक पहुंचने का अवसर देते हैं। लोग कलाकृतियों की खरीदारी के साथ-साथ उन्हें बनाने की प्रक्रिया और उनके सांस्कृतिक महत्व को जानने में भी रुचि दिखा रहे हैं।


शिल्पग्राम में केवल झारा आर्ट ही नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की युवा महिला शिल्पकारों की कलाकृतियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। उनकी रचनाओं में प्रकृति, वन्य जीवों और जनजातीय जीवन की झलक के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिखाई दे रहा है।

राज्योत्सव का यह शिल्पग्राम प्रदेश की लोककला और परंपराओं को पहचान दिलाने के साथ स्थानीय शिल्पकारों को मंच उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहा है। हालांकि, ऐसे आयोजनों की वास्तविक सफलता तभी होगी, जब यहां से मिलने वाली पहचान और प्रोत्साहन कलाकारों को सालभर रोजगार और बाजार भी उपलब्ध करा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































