इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! 13 साल की बच्ची को ले गया डोंगरगढ़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
“अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लापता बालिका सकुशल बरामद, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़ जिला ACGN:- सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका मामला रायगढ़ में सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए करीब छह माह पहले एक 13 वर्षीय बालिका की पहचान युवक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, युवक शादी का प्रलोभन देकर बालिका को रायगढ़ से ट्रेन में बैठाकर डोंगरगढ़ ले गया। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को थाना पुसौर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपनी 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। 20 अक्टूबर की सुबह वह बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में अपराध क्रमांक 617/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ की तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल की। पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान 26 अक्टूबर को बालिका के रायगढ़ पहुंचने पर पुलिस ने उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया।
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, बालिका ने बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत, निवासी भांठापारा, निपनिया से हुई थी। बालिका के कथन के मुताबिक, युवक 19 अक्टूबर की रात रायगढ़ आया और 20 अक्टूबर की सुबह उसे रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया। आरोप है कि वहां अपने दोस्त के घर पर चार दिनों तक रखकर शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
बालिका का कथन दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।
“अभियान संवेदना” के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विजय एक्का और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की अपील
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल बरामदगी और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क के मामलों में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































