नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करम परब पर बड़ा ऐलान! उरांव समाज को 50 लाख की सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करम परब पर बड़ा ऐलान! उरांव समाज को 50 लाख की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करम पूजा परब 2026 में हुए शामिल, गनोद गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

रायपुर जिला ACGN:- छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा ऐलान किया है। रायपुर जिले के गनोद गांव में उरांव समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल होकर यह घोषणा की।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि करम परब जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, प्रेम और सम्मान के साथ सामाजिक एकता तथा भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की जो परंपरा विकसित की, वह आज भी समाज को महत्वपूर्ण सीख देती है।


श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी विविध जनजातीय संस्कृतियों, लोकपर्वों, लोकगीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से है। इन परंपराओं को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इनके पीछे छिपे जीवनमूल्यों और पूर्वजों के ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


मुख्यमंत्री ने उरांव समाज द्वारा अपनी परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि करम परब जैसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, भाषा, लोकनृत्य तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों को समझने का अवसर देते हैं।
गनोद गांव में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन से उरांव समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी, समाज प्रमुख बिंदेश्वर भगत, उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को करम पूजा परब की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत बने रहने की कामना की।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now