दोस्तों के बीच छिपा था मौत का राज! बस स्टैंड पर मिले शव की हुई पहचान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की पहचान योगेश कश्यप के रूप में हुई, हत्या के मामले में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालक पहले ही गिरफ्तार
रायगढ़ जिला ACGN:- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की गुत्थी में एक अहम कड़ी जुड़ गई है। 24 अक्टूबर को मिले शव की पहचान उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर निवासी योगेश कश्यप (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की पहचान की। इस मामले में जूटमिल पुलिस पहले ही एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक योगेश कश्यप के पिता स्वर्गीय दिलहरण कश्यप मूल रूप से बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के निवासी थे। स्थानीय जिंदल प्लांट में काम करने के दौरान परिवार ने उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। योगेश विवाहित था और उसकी तीन साल की एक बेटी है। पत्नी से अनबन के कारण वह बेटी को लेकर अलग रह रही थी। योगेश अपनी मां के साथ रहता था और पूंजीपथरा स्थित बीएस प्लांट में काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, योगेश अक्सर काम के बाद दोस्तों के साथ बाहर रुक जाता था। जब वह एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर हत्या की खबर सामने आई, जिसमें मृतक का हुलिया योगेश से मिलता-जुलता था। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। बेटे की हत्या की पुष्टि होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जूटमिल पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि प्रकरण में ठोस साक्ष्य संकलित कर आरोपी और विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।
उल्लेखनीय है कि मर्ग जांच के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। अब पुलिस की जांच और न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































