जिन्होंने देश के लिए दी जान, उनके परिवारों की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? शहीदों को नमन, परिजनों के सम्मान और सहायता पर भी जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बीजापुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अभिजीत सिंह ठाकुर बीजापुर
पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीद जवानों को देशभर में नमन, छत्तीसगढ़ के 6 जवानों ने दिया सर्वोच्च बलिदान; बीजापुर के दो शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
बीजापुर ACGN:- देश की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत को नमन करने के लिए 21 अक्टूबर 2026 को बीजापुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शहीद जवानों के परिजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।


1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सशस्त्र एवं अर्द्धसैनिक बलों के कुल 154 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवधि में छत्तीसगढ़ के छह जवान शहीद हुए। बीजापुर जिले में माओवादी घटना के दौरान जिला बल के दो जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें थाना नैमेड़ क्षेत्र के कचिलवार जंगल में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद प्रधान आरक्षक बड़दी मोहन और आरक्षक दुकारू राम गोंदे शामिल हैं।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने शहीद जवानों के नामों का वाचन किया। इसके बाद शहीदों की नामावली शहीद स्मारक को अर्पित की गई। सलामी देने के पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर जवानों के बलिदान को याद किया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का यह क्षण सभी के लिए भावुक रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर के वन मंडलाधिकारी सुमेद सुरवाड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविंद्र कुमार मीणा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे, एसडीएम राकेश साहू तथा जिला भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शासकीय स्वत्वों के भुगतान से संबंधित जानकारी ली। साथ ही, समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। शहीद परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए आवेदन शिक्षा विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए।


पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में शहीद जवानों के सम्मान में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। जिले में जिन स्कूलों में शहीद जवानों ने पढ़ाई की थी, वहां भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

शहीद जवानों का बलिदान केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। ऐसे अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवारों की समस्याओं, बच्चों की शिक्षा और उन्हें मिलने वाले अधिकारों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































