नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिना QR कोड ऑटो चलाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 25 अक्टूबर तक आखिरी मौका! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिना QR कोड ऑटो चलाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, 25 अक्टूबर तक आखिरी मौका!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो पंजीयन अभियान 10 दिन बढ़ा, 1 नवंबर से नए ऑटो का पंजीयन शोरूम से ही होगा।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में ई-रिक्शा और ऑटो का पंजीयन नहीं कराने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने वाहन चालकों और मालिकों की मांग तथा जनहित को देखते हुए विशेष पंजीयन अभियान की अवधि बढ़ाकर 16 से 25 अक्टूबर 2026 तक कर दी है। इस दौरान शेष वाहन मालिक ऑनलाइन या नजदीकी यातायात थाने में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। वहीं, 1 नवंबर 2026 से नए ऑटो का पंजीयन और क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया ऑटो शोरूम के माध्यम से ही की जाएगी।
यातायात डीसीपी डॉ. अर्चना झा के अनुसार, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा पहले चलाए गए अभियानों में 15 हजार से अधिक ई-रिक्शा और ऑटो का पंजीयन किया गया था। इसके बाद 1 से 10 अगस्त 2026 तक दोबारा अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन हुआ। अब तक कुल 16 हजार से अधिक ई-रिक्शा और ऑटो पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 14,130 वाहनों पर क्यूआर कोड भी लगाए जा चुके हैं। शेष पंजीकृत वाहनों पर क्यूआर कोड लगाने की प्रक्रिया जारी है।
पंजीयन और क्यूआर कोड का उद्देश्य केवल वाहन का रिकॉर्ड तैयार करना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना भी है। डिजिटल रिकॉर्ड से वाहन और चालक की पहचान सत्यापित करने में मदद मिलेगी। दुर्घटना, विवाद या किसी अन्य जरूरत के समय वाहन संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।
वाहन चालक अपने मोबाइल से उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी यातायात थाने में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। यातायात पुलिस ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो संचालकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है। नियमों के तहत आवश्यक पंजीयन के बिना वाहन संचालन करने पर वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
वाहन मालिक अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते पंजीयन और क्यूआर कोड की प्रक्रिया पूरी करें। इससे यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होगी और शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009। हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now