नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक साल से पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, कभी पेट्रोल पंप तो कभी दूसरों के घर मांगना पड़ता है पानी! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एक साल से पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, कभी पेट्रोल पंप तो कभी दूसरों के घर मांगना पड़ता है पानी!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल संकट, 500 से 700 मीटर पाइपलाइन बदलने और नया सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग लेकर जनदर्शन पहुंचे ग्रामीण

कोरबा ACGN:- गांव में न तालाब, न हैंडपंप और पाइपलाइन से भी पानी नहीं! कटघोरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सलोरा क के कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी अब बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कभी पेट्रोल पंप तो कभी आसपास हैंडपंप वाले घरों में जाकर पानी मांगना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार उन्हें वहां से भी पानी देने से मना कर दिया जाता है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन मुख्य पाइपलाइन का करीब 500 से 700 मीटर हिस्सा जाम होने के कारण सप्लाई प्रभावित है। इसके चलते करीब एक साल से गांव के लोग पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के सरपंच को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।


गांव में लगा सबमर्सिबल पंप भी बार-बार खराब हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में न तो तालाब है और न ही हैंडपंप, जिसके कारण पानी के दूसरे साधन भी उपलब्ध नहीं हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में पानी जुटाना ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।


इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कोरबा में आयोजित जनदर्शन में आवेदन देकर करीब 500 से 700 मीटर पाइपलाइन बदलने और गांव में नया सबमर्सिबल पंप लगवाने की मांग की है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करेगा, ताकि उन्हें पानी के लिए दूसरे दरवाजों पर भटकना न पड़े और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now