नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दौड़ेगा सूरजपुर, जीतेगा सूरजपुर! मैराथन में जीत के साथ मिलेगा इनाम और हेलमेट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दौड़ेगा सूरजपुर, जीतेगा सूरजपुर! मैराथन में जीत के साथ मिलेगा इनाम और हेलमेट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू सूरजपुर

13 अक्टूबर को राजमोहनी माता चौक से साधुराम सेवाकुंज तक दौड़, विजेताओं को 5,100 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि

सूरजपुर ACGN:- स्वस्थ जीवन और सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर 13 अक्टूबर को सूरजपुर में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और सुरक्षित आवागमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन के साथ बाइक रैली भी निकाली जाएगी।
मैराथन सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इसकी शुरुआत राजमोहनी माता चौक से होगी और दौड़ साधुराम सेवाकुंज तक पहुंचेगी। इसमें युवा, विद्यार्थी, महिलाएं, खेलप्रेमी और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिक शामिल हो सकेंगे।
प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,100 रुपये के साथ हेलमेट प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित करेगा।
मैराथन में भाग लेने के इच्छुक नागरिक निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन करके या नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
पंजीयन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/1Rmx130cDWcOgoDH-670sH_vFx3EoQH0VLoPvJjz_TOQ/edit
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। अब देखना होगा कि स्वस्थ और सुरक्षित सूरजपुर के संदेश के साथ कितने लोग इस पहल में कदम से कदम मिलाते हैं। ‘दौड़ेगा सूरजपुर, जीतेगा सूरजपुर’ का नारा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now