नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूरजपुर में दशहरे की धूम की तैयारी, इस बार क्या होगा खास? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूरजपुर में दशहरे की धूम की तैयारी, इस बार क्या होगा खास?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

सूरजपुर सेवा समिति की बैठक में दशहरा उत्सव की रूपरेखा पर मंथन, भव्य शोभायात्रा से लेकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला दहन तक होंगे कई आकर्षण।

सूरजपुर ACGN:- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव मनाने के लिए सूरजपुर सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद सूरजपुर के कार्यालय में समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और सदस्यों के बीच कार्यविभाजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सभी व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय तथा सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। तैयारियों की समीक्षा और कार्यविभाजन को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस बार दशहरा उत्सव में भगवान श्रीराम की झांकी, विशाल शोभायात्रा, राम-रावण संवाद और रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी, मंचीय प्रस्तुतियां और सजीव झांकियां भी उत्सव की भव्यता बढ़ाएंगी। समिति आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने की तैयारी में जुटी है।
बैठक में समिति अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा सहित श्रवण जैन, शैलेश अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, पुनीत गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाड़े, अजय कुमार अग्रवाल, रौनक जैन, बजरंग जैन, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद तायल, मुदित जैन, विकास जैन, नीरज तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन और विजय यादव उपस्थित रहे।
सूरजपुर सेवा समिति ने नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। अब शहरवासियों को उत्सव की तैयारियों के पूरा होने और भव्य आयोजन का इंतजार है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now