नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर में हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डराने का आरोप, उरला पुलिस ने युवक को पकड़ा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर में हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डराने का आरोप, उरला पुलिस ने युवक को पकड़ा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़।

बजरंग नगर सरोरा में पुलिस की घेराबंदी, बटनदार चाकू बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में हाथ में चाकू लेकर लहराने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग नगर सरोरा के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर उरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक की पहचान गजेन्द्र पाल (25 वर्ष), पिता नरेश पाल, निवासी बजरंग नगर सरोरा, मनीष किराना स्टोर के पास, थाना उरला, जिला रायपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू जब्त किया। मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now