निर्माणाधीन मकान से 3 लाख का सामान चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट और प्लंबिंग सामग्री बरामद, चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी कार्रवाई
कोरबा ACGN:- थाना कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने तथा चोरी का सामान खरीदने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले में अपराध क्रमांक 823/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रहीम खान (21), रईस खान (21), साहिम खान (19), मुकेश अग्रवाल (42), दीनदयाल (59) और नीरज अग्रवाल (47) को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































